अन्य ख़बरें

झारखंड चुनाव: बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे। बोरियो से लोबिन हेम्ब्रोम को टिकट मिला है। जामताड़ा से सीता सोरेन चुनावी मैदान में होंगी। राज्य के पूर्व सीएम चंपई सोरेन सरायकेला से ही चुनाव लड़ेंगे। चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

वहीं, चाईबासा से गीता बालमुचू, जगनाथपुर से गीता कोड़ा और पोटका से मीरा मुंडा को टिकट मिला है। वहीं कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को चुनावी रण में मौका दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को एनडीए के दो दिग्गज सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए थे। जमुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक झामुमो के घेमे में चले गए हैं। प्रदेश में 13 और 20 नवंबर 2024 को विधानसभा की 81 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। इसके तहत पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button