छत्तीसगढ़

नाग पंचमी पर विशेष: 11वीं शताब्दी का चमत्कारी नाग मंदिर, जहां हर रोग पाता है राहत

नाग पंचमी पर विशेष: 11वीं शताब्दी का चमत्कारी नाग मंदिर, जहां हर रोग पाता है राहत

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक ऐसा नाग मंदिर है, जहां नाग देव खुद दर्शन देने आते हैं. ये मंदिर छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम से महज 10 किलोमीटर दूर नागफनी नामक ग्राम स्थित है. नागफनी गांव में नाग देवता का ये प्राचीन काल में बना मंदिर है. नागवंशी राजाओं द्वारा स्थापित इस भव्य मंदिर को लेकर नाग की अद्भुत कथाएं …

Read More »

छत्तीसगढ़ में मॉनसून मेहरबान: अब तक 595.2 मिमी औसत बारिश दर्ज

छत्तीसगढ़ में मॉनसून मेहरबान: अब तक 595.2 मिमी औसत बारिश दर्ज

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 934.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 303.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। …

Read More »

ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान

ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान

सामाजिक संगठन ने तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिभाशाली छात्रा को दिया लेपटाप रायपुर, संकल्प, समर्पण और सहयोग जब एक साथ मिलते हैं, तो किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण आज धमतरी में देखने को मिला, जब एक ग़रीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या गंगबेर को उसकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक लैपटॉप प्रदान किया …

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौसेवा …

Read More »

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागपंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागपंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025) के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा रचित वह परंपरा है, जो जीव-जगत के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है। …

Read More »

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

रायपुर प्रदेश में 30 जुलाई तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, एक-दो जगहों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश हो सकती है। रायपुर में 28 जुलाई को आसमान आमतौर पर मेघाच्छादित रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो …

Read More »

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत….

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत….

रायपुर: सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. …

Read More »

मंत्रिमंडल विस्तार पर विजय शर्मा का बयान: ‘छटपटाने की कोई जरूरत नहीं’

मंत्रिमंडल विस्तार पर विजय शर्मा का बयान: ‘छटपटाने की कोई जरूरत नहीं’

रायपुर  छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सधे हुए अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा मंत्रिमंडल बना है …

Read More »

बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर चकरभाठा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीडिता की मां अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना चकरभाठा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम छतौना निवासी घनश्याम यादव (32) ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज …

Read More »

गांजा तस्करी करते महिला समेत तीन गिरफ्तार , कोर्ट ने सुनाई 5-5 साल की सजा

गांजा तस्करी करते महिला समेत तीन गिरफ्तार , कोर्ट ने सुनाई 5-5 साल की सजा

बिलासपुर बिलासपुर की विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट ने गांजा तस्करी के मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को दोषी करार दिया है, और पांच-पांच वर्ष के सश्रम कारावास एवं 50-50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है. साथ ही जुर्माना नहीं चुकाने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. फैसला विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट कु. पुष्पलता मारकण्डे की …

Read More »