मध्यप्रदेशराज्य

नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को दिलाई पार्टी की सक्रिय सदस्यता

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान “संगठन पर्व” के अंतर्गत अभियान के अगले चरण में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन को उनके मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई। साथ ही श्री रणदिवे द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को भी भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा महाजन ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूरे देश में इंदौर नगर को नंबर वन आने पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, अभियान के प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता,श्री जवाहर मंगवानी, श्री रितेश तिवारी,श्री मुकेश मंगल,श्री नितिन पांडे,रितेश तिवारी,श्री हर्षवर्धन बर्बे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button