अन्य ख़बरें

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। झारखंड की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष में गहमागहमी तेज हो गई है। इस बीच, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना राज्य की सियासत में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। कभी शिबू सोरेन के करीबी और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता रहे चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूद रहे। झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिससे राज्य की राजनीति में एक नई दिशा की संभावना बनी है।

बता दें कि चंपाई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से अलग होना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। यह अलगाव तब हुआ जब पार्टी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में बहाल कर दिया, जबकि चंपाई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

झामुमो के इस फैसले से चंपाई सोरेन नाखुश थे और इसे उन्होंने अपनी राजनीतिक उपेक्षा के रूप में देखा। चंपाई का भाजपा में शामिल होना इस बात का संकेत है कि वह अपने राजनीतिक भविष्य के लिए एक नया रास्ता तलाश रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button